चेन्नई, 6 अगस्त (आईएएनएस)। ‘कैसिनो रोयाल’ और ‘300: राइज ऑफ एन एम्पायर’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके हॉलीवुड स्टंट आर्टिस्ट सर्ज क्रोजोन क्रेजिन का कहना है कि आगामी तमिल फिल्म ‘विवेगम’ में काम का अनुभव शानदार रहा।
फिल्म में क्रेजिन एक प्रमुख भूमिका में हैं। यह 24 अगस्त को रिलीज होगी।
क्रेजिन ने एक बयान में कहा, “निर्देशक शिव के साथ मेरा साक्षात्कार हुआ और मुझे यह भूमिका मिली। मैं शिव की कल्पना क्षमता और स्पष्ट दृष्टिकोण से बेहद प्रभावित हूं।”
वह ‘विवेगम’ जैसी अंतर्राष्ट्रीय फिल्म के साथ भारतीय सिनेमा में कदम रखने को लेकर सम्मानित महसूस कर रहे हैं।
उन्होंने कहा, “फिल्म में काम करना यादगार रहा, विशेष रूप से अजीत सर के साथ। अपना काम पूरा करने के बाद जब मैं घर वापस आया तब मुझे पता चला कि अजीत सर कितने बड़े स्टार हैं और एक बड़े सेलिब्रिटी हैं। वह बहुत सहज और विनम्र हैं।”
‘विवेगम’ में अजीत एक इंटरपोल एजेंट की भूमिका में हैं। इसमें अक्षरा हासन, काजल अग्रवाल और विवेक ओबेरॉय जैसे कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
dharmpath.com dharmpath