मप्र में बादल छाए, बारिश की संभावना

भोपाल, 6 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में रविवार की सुबह से बादल छाए हुए हैं। वहीं, मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में राज्य के पूर्वी हिस्से में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

राज्य में रविवार की सुबह से घने बादल छाए हुए हैं, जिससे मौसम सुहावना है। गर्मी और उमस से राहत मिली है। बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में बारिश हुई है।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटों में रीवा, शहडोल, जबलपुर संभाग के अलावा कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। वहीं सीधी, सिंगरौली, शहडोल व उमरिया में भारी बारिश के आसार हैं।

राज्य के मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। रविवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 22 डिग्री, ग्वालियर का 27 डिग्री और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, शनिवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 30.4 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 35.4 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493