नई दिल्ली, 28 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार सुबह हल्की बारिश व आसमान में छाई बदली ने गर्मी व उमस से राहत दिलाई। न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “शहर में पिछले 24 घंटों में सुबह 8.30 बजे तक 13.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।”
अधिकारी ने कहा कि सुबह 5.30 से 8.30 बजे तक शहर में 7.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
उन्होंने कहा, “आसमान में बादल छाए रहेंगे और दिन में हल्की बारिश की संभावना है।”
दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने की संभावना है।
सुबह 8.30 बजे वातावरण में 98 फीसदी आर्द्रता दर्ज की गई।
वहीं, एक दिन पहले यानी सोमवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 30 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath