लखनऊ, 28 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के इलाकों में मंगलवार सुबह आंशिक तौर पर बदली छाई रही, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान कुछ इलाकों में सामान्य बारिश होने की संभावना जताई है।
उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे और तापमान में मामूली गिरावट दर्ज किए जाने की उम्मीद है।
मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।
लखनऊ के अलावा बनारस में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री, कानपुर में 23.3 डिग्री, गोरखपुर में 24 डिग्री और झांसी में 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath