भोपाल, 28 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित अन्य स्थानों पर मंगलवार सुबह बादल छाए रहे। मौसम विभाग ने आगामी 48 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
राज्य में बीते 24 घंटों के दौरान राजधानी भोपाल और कई अन्य हिस्सों में बारिश हुई। भोपाल में 7.9 मिलीमीटर, इंदौर में 1.7 मिलीमीटर और जबलपुर में 25.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले 48 घंटों में छिंदवाड़ा, मंडला, बालाघाट, बैतूल, सिवनी व अन्य जगहों में भारी बारिश हो सकती है।
भोपाल में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 25 डिग्री, इंदौर में 23.8 डिग्री, ग्वालियर में 27.3 डिग्री और जबलपुर में 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं एक दिन पहले सोमवार को भोपाल में अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री, इंदौर में 33.8 डिग्री, ग्वालियर में 38.4 डिग्री और जबलपुर में 36.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath