दिल्ली में 3 वर्ष की बच्ची से दुष्कर्म, फिर हत्या

नई दिल्ली, 24 फरवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी के पश्चिमी हिस्से में एक किशोर ने एक तीन वर्षीय बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया और उसके बाद उसकी हत्या कर दी। उसने उसके चेहरे को भी विकृत कर दिया, और शव को एक सुनसान जगह पर फेंक दिया।

नई दिल्ली, 24 फरवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी के पश्चिमी हिस्से में एक किशोर ने एक तीन वर्षीय बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया और उसके बाद उसकी हत्या कर दी। उसने उसके चेहरे को भी विकृत कर दिया, और शव को एक सुनसान जगह पर फेंक दिया।

पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि यह घटना गुरुवार शाम को उस समय घटी, जब बच्ची के माता-पिता ने उसके घर से गायब होने की सूचना दी। दोनों निर्माण मजदूर हैं।

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस से कहा कि बच्ची जब अपने घर के बाहर खेल रही थी, तब आरोपी (16) ने उसे कुछ मिठाइयों की पेशकश की। बच्ची के माता-पिता रोहिणी के नरेला इलाके में रहते हैं।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि उसके बाद आरोपी बच्ची को लेकर एक सार्वजनिक शौचालय में गया, जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया और पास के एक सुनसान जगह पर उसकी हत्या कर दी।

अधिकारी ने कहा, “बच्ची जब दर्द के कारण चिल्लाने लगी तो उसका गला घोट दिया गया। आरोपी ने उसकी पहचान खत्म करने के लिए किसी कड़ी वस्तु, संभवत: पत्थर से उसके चेहरे को भी विकृत कर दिया था।” बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और चिकित्सकों ने यौनाचार की पुष्टि की है।

अधिकारी ने कहा कि आरोपी ने हत्यास्थल के पास एक गड्ढा खोदा और शव उसमें डाल दिया। जब वह गड्ढे को ढक रहा था, तो कुछ स्थानीय लोगों को शव पर रक्त से सने कपड़े और मिट्टी पर भी खून के छींटे देखकर शक हुआ।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि स्थानीय लोगों ने गड्ढे की छानबीन की तो पाया कि बच्ची उसमें पड़ी हुई थी।

भारतीय दंड संहिता और बाल यौन अपराध संरक्षण अधिनियम के तहत दुष्कर्म और हत्या का एक मामला दर्ज कर लिया गया है। लेकिन आरोपी चूंकि 18 वर्ष से कम उम्र का है, इसलिए उसके खिलाफ प्रौढ़ की तरह मुकदमा नहीं चलाया जा सकेगा।

उसे एक बाल न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया और एक बाल सुधार गृह भेज दिया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493