नई दिल्ली, 28 मार्च (आईएएनएस)। दिल्ली सरकार ने सोमवार को वित्त वर्ष 2016-17 के लिए 46,600 करोड़ रुपये का बजट पेश किया, जो गत वर्ष के मुकाबले 8,850 करोड़ रुपये अधिक है।
दिल्ली के वित्तमंत्री मनीष सिसोदिया ने बजट पेश किया। इसमें योजना व्यय 20,600 करोड़ रुपये और गैर योजना व्यय 26,000 करोड़ रुपये रखा गया है।
सिसोदिया ने कहा, “करीब 95 फीसदी बजटीय खर्च हमारे अपने संसाधनों से होगा। सिर्फ पांच फीसदी केंद्र सरकार से मिलेगा। कुल बजट में 36,500 करोड़ रुपये कर वसूली से आएंगे।”
2015-16 के लिए दिल्ली सरकार ने 37,750 करोड़ रुपये का बजट पेश किया था। इसमें योजना व्यय 21,500 करोड़ रुपये और गैर-योजना व्यय 15,350 करोड़ रुपये था।
dharmpath.com dharmpath