पाकिस्तानी दल को सिर्फ अपराध स्थल तक जाने की अनुमति : पर्रिकर

पणजी, 28 मार्च (आईएएनएस)। पाकिस्तान से आए जांच दल को केवल घेरेबंदी किए गए ‘अपराध स्थल’ तक जाने की ही अनुमति है। रक्षा मंत्री मनोहर पार्रिकर ने सोमवार को यह बात कही।

गौरतलब है कि पठानकोट के वायुसेना अड्डे पर पाकिस्तान के आतंकवादियों द्वारा किए गए हमले की जांच करने के लिए पाकिस्तान से एक पांच सदस्यीय जांच दल भारत आया है, जिसमें पाकिस्तानी खुफिया व पुलिस अधिकारी शामिल हैं।

पर्रिकर ने कहा कि रक्षा मंत्रालय ने वायुसैनिक अड्डे तक जाने की जांच दल की मांग खारिज कर दी है। “अपराध स्थल की घेरेबंदी कर उसे एनआईए (राष्ट्रीय जांच एजेंसी) को सौंप दिया गया है। अत: उस स्थल तक पाकिस्तानी जांच दल को जाने की अनुमति दी गई है।”

लेकिन यह अपराध स्थल भारतीय वायुसेना अड्डे के अंदर है। मंत्री का कहना है कि यह स्थल वायुसेना अड्डे से पूरी तरह अलग-थलग है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी जांच दल को किसी रक्षा अधिकारी से बात करने की अनुमति नहीं है और पठानकोट दौरे के दौरान वे किसी रक्षा वाहन का इस्तेमाल नहीं करेंगे।

पर्रिकर ने कहा, “अगर हम उन्हें (एनआईए) को जांच की आजादी नहीं देते तो विफलता को बोझ रक्षा मंत्रालय पर आ जाएगा।”

जानकार सूत्रों ने बताया कि पठानकोट में दो जनवरी को हुए हमले की जांच के लिए पाकिस्तानी अधिकारी रविवार को दिल्ली पहुंचे। मंगलवार को जांच दल के अधिकारी पठानकोट जाएंगे।

इस हमले के दौरान सभी आंतकवादियों समेत सात सुरक्षाकर्मी भी मारे गए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493