दिल्ली मेट्रो 8 कोच वाली 17 नई रेलगाड़ियां खरीदेगी

नई दिल्ली, 29 जून (आईएएनएस)। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने सोमवार को कहा कि वह आठ कोच वाली 17 नई रेलगाड़ियां खरीदेगी और छह कोच वाली 61 रेलगाड़ियों को आठ कोच वाली बनाएगी।

डीएमआरसी के बयान के मुताबिक, “कुल 258 नए कोच खरीदे जाएंगे। 162 कोच की एसेंबलिंग गुजरात के सावली में होगी और 96 कोच बेंगलुरू के संयंत्र से खरीदे जाएंगे।”

बयान में कहा गया है, “इन कोचों की खरीदारी रिठाला-दिलशाद गार्डन (रेड लाइन), जहांगीरपुरी-हुड्डा सिटी सेंटर (येला लाइन) और द्वारका सेक्टर21-नोएडा/वैशाली (ब्लू लाइन) की यात्री जरूरतें पूरी करने के लिए की जाएगी।”

डीएमआरसी को सभी कोच की आपूर्ति 2016 की तीसरी तिमाही से 2018 की प्रथम तिमाही के बीच हो जाएगी।

बयान के मुताबिक, “दिल्ली मेट्रो से अभी करीब 25 लाख लोग रोज यात्रा करते हैं और येलो तथा ब्लू लाइन इसके सबसे व्यस्त मार्ग हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493