दिल्ली : मॉनसून से पहले शुरू हुआ ‘बाढ़ नियंत्रण कक्ष’

नई दिल्ली, 25 जून (आईएएनएस)। दिल्ली सरकार के बाढ़ नियंत्रण विभाग ने मॉनसून आने से पहले भारी बारिश और बाढ़ से संबंधित किसी भी संभावित परेशानी से निपटने और उसका प्रभाव कम करने के लिए 24 घंटे काम करने वाला नियंत्रण कक्ष शुरू कर दिया है।

विभाग ने निर्देश जारी करते हुए कहा कि जलभराव और जल निकासी की समस्या मिलने पर यह संबंधित विभाग को समस्या के तत्काल निवारण के लिए सूचित करेगा।

लोग अपनी शिकायतें फोन नंबर (22428773 तथा 22428774) पर दर्ज करा सकते हैं। नियंत्रण कक्ष अपने इस उपक्रम का संचालन 15 अक्टूबर तक करेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493