दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र 28 जुलाई को

नई दिल्ली, 21 जुलाई (आईएएनएस)। दिल्ली सरकार 28 जुलाई को राष्ट्रीय राजधानी में महिलाओं की सुरक्षा पर चर्चा करने के लिए दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र बुलाएगी। सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों ने आईएएनएस से कहा, “महिलाओं की सुरक्षा पर जांच आयोग के गठन का भी मामला आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के समक्ष विचाराधीन है।”

राजधानी के आनंद पर्वत इलाके में एक 19 वर्षीय लड़की की चाकुओं से गोदकर हत्या के मामले के चलते दिल्ली में महिला सुरक्षा का मुद्दा एक बार फिर सुर्खियों में है। दिल्ली सरकार दिल्ली पुलिस के खिलाफ खड़ी हो गई है।

सरकार ने लड़की की हत्या तथा दिल्ली में बिगड़ती कानून व्यवस्था के लिए पुलिस को जिम्मेदार ठहराया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493