दिल्ली विधानसभा के बाहर भाजपा समर्थकों ने किया प्रदर्शन

नई दिल्ली, 27 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के समर्थकों ने पार्टी के विधायक ओ.पी. शर्मा को विधानसभा से पूरे सत्र के लिए निलंबित किए जाने के खिलाफ शुक्रवार को दिल्ली विधानसभा के बाहर प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों ने प्रदर्शन स्थल पर लगे नाकों को हटाने की कोशिश की। पुलिस ने भीड़ को हटाने के लिए पानी के बौछारों का इस्तेमाल किया। प्रदर्शनकारियों में भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी भी शामिल थे।

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल ने गुरुवार को शर्मा की निलंबन अवधि बढ़ाते हुए उन्हें पूरे शीतकालीन सत्र के लिए निलंबित कर दिया, जो 28 नवंबर को समाप्त हो रहा है।

शर्मा को आम आदमी पार्टी की विधायक अलका लांबा के खिलाफ अभद्र टिप्पणी के लिए निलंबित किया गया था।

शर्मा को 24 नवंबर को विधानसभा से पहले दो दिनों के लिए निलंबित किया गया था। हालांकि, गुरुवार को उनके निलंबन को पूरे सत्र तक बढ़ाने के लिए विधानसभा में एक प्रस्ताव पारित किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493