दिल्ली सरकार के कानून मंत्री गिरफ्तार

नई दिल्ली, 9 जून (आईएएनएस)। दिल्ली सरकार के कानून मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) के नेता संजय सिंह ने यह जानकारी दी।

संजय सिंह ने कहा कि उन्होंने मंत्री से बात की है। उन्होंने ट्वीट किया, “दिल्ली पुलिस ने बिना किसी नोटिस और पूर्व सूचना दिए उन्हें गिरफ्तार कर लिया।”

उन्होंने ट्वीट में बताया कि कानून मंत्री को हौज खास पुलिस थाने ले जाया गया है। उन्होंने हालांकि गिरफ्तारी का कारण नहीं बताया।

उल्लेखनीय है कि तोमर ने पिछले महीने उच्च न्यायालय से दिल्ली बार काउंसिल (बीसीडी) द्वारा उनके खिलाफ शुरू की गई प्रक्रिया पर रोक लगाने की गुहार लगाई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493