3 सदस्यों के साथ तटरक्ष का विमान लापता (लीड-1)

चेन्नई, 9 जून (आईएएनएस)। भारतीय तटरक्षक का एक डोर्नियर विमान सोमवार रात से लापता है। इसमें चालक दल के तीन सदस्य सवार हैं। विमान की खोज के लिए अभियान जारी हैं।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि विमान ने सेामवार शाम चेन्नई से उड़ान भरी थी, लेकिन यह निर्धारित समय के बाद भी नहीं लौटा।

तटरक्षक के एक अधिकारी ने नई दिल्ली से फोन पर आईएएनएस को बताया कि विमान के साथ आखिरी संपर्क सोमवार रात 11 बजे चेन्नई से करीब 95 समुद्री मील दूर हुआ था।

अधिकारी ने बताया कि रडार के अनुसार विमान आखिरी बार पुड्डुचेरी के करैकल में देखा गया था। विमान में चालक दल के दो सदस्य और एक निरीक्षक सवार हैं। सभी अपने-अपने क्षेत्र के अनुभवी हैं।

उन्होंने बताया कि भारतीय नौसेना और तटरक्षक ने विमान की खोज के लिए अभियान चलाया है। इलाके में मछुआरों को भी अलर्ट कर दिया गया है कि यदि उन्हें समुद्र में इससे संबंधित कोई भी जानकारी मिले, तो वे अधिकारियों के साथ इन्हें साझा करें।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493