दिल्ली स्ट्डी ग्रुप भूटान रवाना

नई दिल्ली, 15 जून (आईएएनएस)। पूर्व विधायक व दिल्ली स्ट्डी ग्रुप के अध्यक्ष विजय जौली के नेतृत्व में सोमवार को 5 सदस्यीय भारतीय प्रतिनिधिमंडल भूटान देश की 6 दिवसीय यात्रा के लिए भारत से रवाना हुआ।

अन्य सदस्यों में अशोक गर्ग (सलाहकार), विजय मेहता (कोशाध्यक्ष), डॉ. गीता सिंह (शिक्षाविद्) एवं कविता अशोक (कार्यकारी सदस्य) हैं। भूटान सरकार इस भारतीय प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई कर रही हैं।

जौली ने बताया कि दिल्ली स्ट्डी ग्रुप ने पड़ोसी देशों के साथ मैत्रीपूर्ण संबंध बनाने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सफल विदेश नीति से प्रभावित होकर ही पहल की है।

उन्होंने कहा कि भूटान आज भारत का सबसे बड़ा व्यापरिक भागीदार है। भूटान भारत को 98 प्रतिशत निर्यात करता है तथा भारत से भूटान का 90 प्रतिशत आयात है। भारतीयों को भूटान यात्रा के लिए पासपोर्ट व वीजा की आवश्यकता नहीं है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493