Monday , 17 June 2024

Home » भारत » दिल्ली : 47 लाख रुपये की कोकीन के साथ नाइजीरियाई गिरफ्तार

दिल्ली : 47 लाख रुपये की कोकीन के साथ नाइजीरियाई गिरफ्तार

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में नाइजीरिया के एक नागरिक को 47 ग्राम कोकीन के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इस कोकीन की कीमत 47 लाख रुपये है।

पुलिस ने कहा कि स्टेनले मार्टिस उजोमा (49) को गुरुवार को उत्तरी दिल्ली के प्रशांत विहार इलाके से पीवीआर सिनेमा के पास से गिरफ्तार किया गया। कोकीन उसके संपर्क वाले एक व्यक्ति को बेची जानी थी।

पुलिस ने कहा कि जनवरी में वीजा समाप्त हो जाने के बाद से उजोमा अवैध रूप से दक्षिणी दिल्ली के हौज रानी इलाके में रह रहा था।

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा के संयुक्त उपायुक्त रविंद्र यादव ने कहा कि वह दिसंबर 2009 में व्यापार के अवसरों की तलाश के लिए व्यापार वीजा पर भारत आया था।

यादव ने कहा, “इसके बाद वह अक्सर भारत आता रहता था। फिलहाल वह अगस्त 2014 में भारत आया था। वह मुंबई में उतरा था और वहां से दिल्ली आया था।”

यादव के मुताबिक, उजोमा मुंबई के नालासोपारा इलाके में रहता था। यहां पर वह नइजीरिया के कई अन्य नागरिकों के संपर्क में आया। ये सभी युवक नशीले पदार्थो की तस्करी करते थे और कोकीन बेचकर पैसा कमाते थे।

यादव ने कहा, “उजोमा उनसे जुड़ गया और मुबंई और दिल्ली में कोकीन की अत्यधिक मांग के कारण जल्द ही प्रभावी विक्रेता बन गया। उसने दक्षिणी दिल्ली और दिल्ली आसपास के इलाकों में किशोरों को कोकीन बेचनी शुरू कर दी।”

यादव ने कहा कि उजोमा दक्षिणी दिल्ली के वसंत विहार इलाके में रहने वाले नाइजीरियाई मूल के नागरिक स्टीवन से कोकीन खरीदता था।

उन्होंने बताया, “स्टीवन ने उसे अपना पता कभी नहीं बताया और वह मोबाइल फोन से ही कोकीन की खरीद फरोख्त करता था।” उन्होंने कहा कि स्टीवन को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है।

दिल्ली : 47 लाख रुपये की कोकीन के साथ नाइजीरियाई गिरफ्तार Reviewed by on . नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में नाइजीरिया के एक नागरिक को 47 ग्राम कोकीन के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि अंत नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में नाइजीरिया के एक नागरिक को 47 ग्राम कोकीन के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि अंत Rating:
scroll to top