दिल्ली-NCR में बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाओं की संभावना

नई दिल्ली – देश में मौसम ने फिर से करवट ली है. पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आज 31 जनवरी से उत्तर भारत में बारिश, बर्फबारी और गरज-चमक का दौर शुरू हो गया है. हिमाचल, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर से लेकर दिल्ली-NCR, यूपी, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान तक हल्की से मध्यम बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं (30-50 किमी/घंटा) का अलर्ट है, जबकि हिमालयी क्षेत्रों में भारी बर्फबारी से यात्रा प्रभावित हो सकती है. ठंड का कहर जारी रहेगा.

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 31 जनवरी और 1 फरवरी को दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश, गरज-चमक और तेज सतही हवाओं का असर देखने को मिलेगा. 31 जनवरी को मौसम और ज्यादा सक्रिय रहने वाला है. दिन की शुरुआत मध्यम से घने कोहरे के साथ होगी, जबकि शाम और रात के समय गरज-चमक के साथ बारिश, बिजली गिरने और तेज सतही हवाओं की संभावना जताई गई है. इस दिन अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

इसी तरह 1 फरवरी को भी मौसम विभाग ने थंडरस्टॉर्म के साथ बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है. सुबह के समय कोहरा छाने की संभावना है, जबकि शाम और रात में फिर से बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं. इस दिन अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. लगातार चल रही तेज हवाओं और संभावित बारिश के चलते एनसीआर की हवा सांस लेने लायक हो गई है.

मौसम विभाग ने पूरे कश्मीर के लिए 31 जनवरी की शाम को आमतौर पर सूखा और बादल छाए रहने का अनुमान लगाया है. 1 और 2 फरवरी को आमतौर पर बादल छाए रहने और कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने की संभावना जताई है. उधमपुर समेत कई जिलों में 1 फरवरी से बारिश और बर्फबारी के मद्देनजर 10 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है. 3 से 6 फरवरी तक मौसम सूखा रहने का अनुमान है. गांदरबल, बांदीपोरा और कुपवाड़ा जिलों के अधिकारियों ने इन जिलों के ऊंचे इलाकों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है और वहां रहने वाले लोगों को बहुत सावधान रहने की सलाह दी है.

 

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493