मुरैना में सिंथेटिक दूध की फैक्ट्री का भंडाफोड़

मुरैना- मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में मिलावटी और नकली दूध पर लगाम नहीं लग पा रही है। गुरुवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जिला मुख्यालय से लगे जगतपुर गांव में छापा मारकर सिंथेटिक दूध बनाने का खुलासा किया है। यहां रिफाइंड ऑयल और आरएम केमिकल की मदद से नकली क्रीम तैयार कर दूध में मिलाया जा रहा था। जांच में सामने आया है कि यह जहरीला दूध पिछले दो साल से मुरैना की नामचीन हाकिम डेयरी को सप्लाई किया जा रहा था।

खाद्य सुरक्षा विभाग के मुख्यालय अधिकारी अवनीश गुप्ता को सूचना मिली थी कि जगतपुर गांव में केमिकल से दूध तैयार कर शहर में खपाया जा रहा है। इस पर गुरुवार सुबह करीब सात बजे अवनीश गुप्ता और अनिल परिहार की टीम ने अशोक कुशवाह के घर पर दबिश दी। मौके पर एक नीले ड्रम में करीब 40 लीटर सपरेटा दूध रखा मिला जिसमें कर्मचारी रिफाइंड ऑयल मिलाकर दूध की चिकनाहट बढ़ा रहे थे। वहीं, दूध को गाढ़ा करने के लिए आरएम केमिकल का इस्तेमाल किया जा रहा था।

पूछताछ में आरोपी अशोक कुशवाह ने स्वीकार किया कि वह रोजाना गांव के पशुपालकों से करीब 300 लीटर दूध खरीदता था। इसके अलावा वह अपने घर पर केमिकल और रिफाइंड ऑयल की मदद से 50 से 60 लीटर सिंथेटिक दूध तैयार करता था। अधिक मुनाफा कमाने के लिए इस नकली दूध को असली दूध में मिलाकर हर दिन 350 से 400 लीटर दूध का कारोबार करता था।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493