कोलम्बो – भारत और पाकिस्तान के बीच T20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच श्रीलंका में खेले जाने हैं. इन मैचों के लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए जा रहे हैं. भारत-पाकिस्तान मुकाबले के दौरान स्टेडियम किले में तब्दील हो जाएगा. श्रीलंका, भारत-पाक मैचों के दौरान एलीट आर्म्ड फोर्सेज की एक यूनिट तैनात करने जा रहा है. श्रीलंका में भारत बनाम पाकिस्तान मैच 15 फरवरी आर. प्रेमदासा स्टेडियम कोलंबो में खेला जाएगा.
श्रीलंका के खेल मंत्री सुनील कुमारा गामागे ने साफ किया है कि सरकार यह सुनिश्चित करने की पूरी कोशिश कर रही है कि टूर्नामेंट सुचारू रूप से चले. जिसमें भारत-पाकिस्तान मैच पर विशेष ध्यान दिया जाएगा. ICC का यह बड़ा इवेंट 7 फरवरी से शुरू हो रहा है. T20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान अपने सारे मुकाबले श्रीलंका में ही खेलेगी.
एलीट कमांडो यूनिट को आम तौर पर दूसरे देशों के राष्ट्राध्यक्षों की सुरक्षा के लिए तैनात किया जाता है. लेकिन T20 वर्ल्ड कप के दौरान सभी भाग लेने वाली टीमों और सपोर्ट स्टाफ की सुरक्षा की जिम्मेदारी एलीट आर्म्ड फोर्सेज पर ही होगी. जब टीमें एयरपोर्ट से बाहर निकलेंगी तब से लेकर जब तक वे वापसी के वक्त अपने विमान में नहीं पहुंच जातीं तब तक सशस्त्र गार्डों द्वारा सुरक्षा दी जाएगी.
dharmpath.com dharmpath