नई दिल्ली-एनसीआर में जहरीली हवा ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. सुबह-सुबह की शुरुआत घुटन, आंखों में जलन और गले में खराश के साथ हो रही है. वायु प्रदूषण का स्तर लगातार खतरनाक श्रेणी में पहुंच रहा है, जिससे लोगों को खुले में सांस लेना भी मुश्किल हो गया है. सोमवार सुबह शहर पर स्मॉग की घनी चादर छाई रही और कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 400 से ऊपर, यानी ‘गंभीर श्रेणी’ में दर्ज किया गया.
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली के कई इलाकों में सुबह 6 बजे AQI का स्तर चिंताजनक स्थिति में रहा. विशेषज्ञों का कहना है कि यह प्रदूषण अब केवल पर्यावरण का नहीं बल्कि जनस्वास्थ्य का बड़ा संकट बन चुका है. डॉक्टरों ने लोगों से अपील की है कि बिना जरूरत घर से बाहर न निकलें, घर लौटने के बाद चेहरे को अच्छी तरह धोएं और शरीर को हाइड्रेटेड रखें, ताकि प्रदूषण के जरिए शरीर में जाने वाले हानिकारक तत्वों को बाहर निकाला जा सके.
dharmpath.com dharmpath