भोपाल-मध्यप्रदेश में पहाड़ों की बर्फबारी ने ठंड का असर कई गुना बढ़ा दी है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में लगातार हो रही बर्फबारी से उठी उत्तरी हवाएं अब सीधे एमपी में दस्तक दे रही हैं। नतीजा यह है कि आधा प्रदेश शीतलहर की चपेट में आ गया है। भोपाल, इंदौर और उज्जैन जैसे बड़े शहरों में रविवार को ठंड ने रिकॉर्ड तोड़ दिया। मौसम विभाग ने सोमवार को 20 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है।
रविवार को 10 से ज्यादा जिलों में कोल्ड डे जैसी स्थिति रही थी। भोपाल, इंदौर, आगर-मालवा, राजगढ़, सीहोर, देवास, उज्जैन, शाजापुर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, रीवा, मऊगंज, सतना, पन्ना, मैहर, कटनी, जबलपुर, उमरिया और शहडोल में सोमवार को शीतलहर का प्रभाव रहने की संभावना है।
भोपाल में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री दर्ज किया गया था जो नवंबर में पिछले 10 साल का सबसे कम तापमान है। 2015 के बाद ऐसा पहली बार हुआ है जब राजधानी का पारा इतनी नीचे पहुंचा। वहीं, इंदौर में तापमान 7 डिग्री दर्ज किया गया। यह नवंबर महीने का पिछले 25 साल का रिकॉर्ड तोड़ तापमान है। इससे पहले 1938 में इंदौर में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री दर्ज किया गया था जो अब तक का सबसे ठंडा नवंबर रहा था।
dharmpath.com dharmpath