दिल्ली-NCR में सुबह-सुबह हल्की बारिश, IMD का मानसून अलर्ट

नई दिल्ली-भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के लेटेस्ट सैटेलाइट रिपोर्ट के अनुसार, मानसून की ट्रफ रेखा देश के मध्य और उत्तर भारत के ऊपर से मजबूती से गुजर रही है. इसी वेदर सिस्टम के कारण उत्तर भारत के मैदानी इलाकों से लेकर पूर्वोत्तर के पहाड़ों तक बादलों का तगड़ा जमावड़ा बना हुआ है. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आज दिल्ली के सफदरजंग, गाजियाबाद, नोएडा और गुरुग्राम के कुछ हिस्सों में जो हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई है, मानसून की सक्रियता को दिखाती है. तापमान में गिरावट आने से आज सुबह दफ्तर निकलने वाले लोगों को सुहावने मौसम देखने को मिला.

दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश (UP Weather) के पश्चिमी और मध्य जिलों में भी आज सुबह से ही ठंडी हवाएं चल रही हैं और कई जगहों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई है. इसके अलावा, पंजाब और हरियाणा के कृषि बेल्ट में भी मानसून की स्थिति काफी अनुकूल बनी हुई है, जिससे धान की बुआई कर रहे किसानों के चेहरे खिल गए हैं. मौसम विभाग के अनुसार, इन राज्यों में अगले दो दिनों तक रुक-रुक कर बारिश का यह सिलसिला जारी रहने की पूरी उम्मीद है.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493