नई दिल्ली, 28 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह धूप निकली और न्यूनतम तापमान सामान्य से थोड़ा कम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है।
दिन का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
सुबह 8.30 बजे वातावरण तें 57 प्रतिशत आद्र्रता दर्ज की गई।
राजधानी में शनिवार का अधिकतम तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक 38.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा।
dharmpath.com dharmpath