मप्र में उमस बढ़ी

भोपाल, 28 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में मानसून के कमजोर पड़ते ही रविवार को उमस बढ़ गई है। मौसम विभाग ने हालांकि अगले 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में बादल छाए रहने और बौछार पड़ने का पूर्वानुमान जताया है।

राज्य में रविवार को मौसम साफ है और धूप निकली है। हालांकि बारिश के बाद धूप निकलने से उमस बढ़ गई है।

राजधानी भोपाल में रविवार को न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राज्य के अन्य प्रमुख शहरों में, इंदौर का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री, ग्वालियर का 25.5 डिग्री और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 24 डिगी सेल्सियस दर्ज किया गया।

शनिवार को अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, शनिवार को इंदौर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 37.6 डिग्री और जबलपुर का अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493