एसडीएम अतुल कुमार ने बताया कि ओमवीर को 57 मोदीनगर विधानसभा क्षेत्र में चुनाव आयोग का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया जाएगा। वे मोदीनगर क्षेत्र के लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करेंगे।
अतुल कुमार ने बताया कि ओमवीर सिंह को मोदीनगर विधानसभा क्षेत्र में ब्रांड एंबेसेडर बनाने के लिए प्रस्ताव प्रदेश के चुनाव आयुक्त को जिला निर्वाचन अधिकारी के माध्यम से भेजा जाएगा। इस संबंध में जल्द ही घोषणा हो जाएगी। उनके ब्रांड एंबेसडर बनने से निश्चित ही मोदीनगर विधानसभा क्षेत्र में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने में सफलता मिलेगी।
dharmpath.com dharmpath