शिवसेना उप्र में 200 सीटों पर लड़ेगी चुनाव : राउत

संजय राउत मंगलवार से उत्तर प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर हैं। बुधवार को राजधानी में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि शिवसेना उत्तर प्रदेश में 200 सीटों पर अकेले विधानसभा का चुनाव लड़ेगी। उन्होंने बताया कि पार्टी के चुनाव अभियान की शुरुआत पार्टी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे जल्द ही वाराणसी में गंगा आरती से करेंगे।

राउत ने कहा कि शिवसेना ने कभी भी अपनी विचारधारा से समझौता नहीं किया है। पूरा चुनाव हिन्दुत्व एजेण्डे और विकास के मुद्दे पर लड़ा जाएगा। उन्होंने दावा किया कि उनकी पार्टी प्रदेश में कम से कम 25 सीटों पर सफलता प्राप्त करेगी।

उन्होंने कहा कि पकिस्तान की वकालत करने वाले राजनीतिक दलों पर देशद्रोह का मुकदमा कायम होना चाहिए। भारतीय सेना पर सबको नाज होना चाहिए। सर्जिकल आपरेशन पर संशय करने वालों का कोर्ट मार्शल किया जाना जरूरी है।

सलमान खान के पाकिस्तानी कलाकारों पर दिए गए बयान को लेकर उन्होंने कहा कि सलमान के इस बयान के बाद उनके बाप ने उन्हें कमरे में बंद कर दिया है। अब उनके बारे में ज्यादा बात करना ठीक नहीं है।

नरेंद्र मोदी के लखनऊ में दशहरा मनाने की बात पर राउत ने प्रधानमंत्री और भाजपा को नसीहत दी। उन्होंने कहा कि चुनाव है, इसलिए दशहरा मनाने मत आइए। हर साल आइए और युवाओं के लिए कुछ काम कीजिए। संगठन में गुटबाजी को लेकर कहा कि कुछ अराजक तत्व हैं, लेकिन जल्दी ही सब ठीक हो जाएगा। संदिग्धों को पार्टी से बाहर निकाल दिया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493