दुष्कर्म मामले में अमेरिकी महिला ने दी गवाही

नई दिल्ली, 24 सितम्बर (आईएएनएस)। फिल्म ‘पीपली लाइव’ के निर्देशक महमूद फारूकी पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली अमेरिकी महिला ने अभियोजन पक्ष के गवाह के रूप में अदालत में अपनी गवाही दर्ज कराई है।

अदालत के सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि 35 साल की महिला ने अपनी गवाही में वही बातें कहीं जो उसने मामले की प्राथमिकी में लिखवाई थीं।

बंद कमरे में हुई सुनवाई में अभियोजन पक्ष द्वारा महिला का बयान दर्ज करने के बाद फारूकी के वकील ने महिला से जिरह की।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश संजय जैन ने महिला का आगे का बयान दर्ज करने के लिए सोमवार का दिन तय किया है।

अदालत ने 2 सितंबर को फारूकी के खिलाफ आरोप तय किए थे। वह 20 जून से न्यायिक हिरासत में हैं।

महिला भारत में अपने शोध के सिलसिले में आई हुई थी। उसका आरोप है कि फारूकी ने अपने घर में उसके साथ दुष्कर्म किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493