पुलिस अधीक्षक अनीस अहमद अंसारी ने थाना प्रभारी एवं उनके हमराही सिपाहियों को नकद पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किया।
पुलिस अधीक्षक अनीस अहमद अंसारी ने बताया कि 17 एवं 18 जून की रात को कल्यानपुर थाना क्षेत्र के पहुर गांव में अपने घर की छत पर सो रही कुमारी पूनम के साथ दुष्कर्म का प्रयास करते समय शोरगुल मचाने पर आरोपी ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी थी और मौके से फरार हो गया था। आरोपी मुरारी उर्फ छत्रपाल गोस्वामी जहानाबाद थाना क्षेत्र के टकौली गांव निवासी है।
प्रभारी निरीक्षक गुरमुख सिंह अपने हमराही साथियों के साथ रेवाड़ी ग्राम के निकट सिंह पेट्रोल पम्प नेशनल हाईवे मार्ग में गैर जनपद भागने के लिए वाहन के इंतजार में खड़े मुरारी को घेराबंदी कर पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान मुरारी ने पूनम की हत्या करने का जुर्म कबूला है।
dharmpath.com dharmpath