दुष्कर्म, हत्या के आरोप में 1 गिरफ्तार

गाजियाबाद, 4 अप्रैल(आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में पांच वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने और उसके बाद उसकी हत्या करने में शामिल दो लोगों में से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

गाजियाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार ने मंगलवार को मीडिया को बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शक्ति खान को इंदिरापुरम से गिरफ्तार किया है, और उसने अपराध में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि खान ने माना कि उसने और अफरोज ने पांच वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और उसके बाद अफरोज ने बच्ची की हत्या कर दी। एक अदालत ने खान को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

पांच वर्षीय बच्ची शुक्रवार को लापता हो गई थी, और शनिवार रात उसे एक निर्माणाधीन मकान में मृत पाया गया था।

अफरोज बच्ची के घर में किराएदार था, जिसे कमरा खाली करने के लिए कहा गया था।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि अफरोज उसके बाद पास के एक मकान में किराए पर रहने लगा था, लेकिन वह इस परिवार के प्रति दुश्मनी रखता था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493