दूतावास खोलने की घोषणा करेंगे अमेरिका, क्यूबा

वाशिंगटन, 1 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिका और क्यूबा बुधवार को वाशिंगटन और हवाना में अपने अपने दूतावास खोलने की घोषणा करेंगे। 50 वर्षो से भी अधिक समय में ऐसा पहली बार होगा जब दोनों देश एक-दूसरे के यहां अपने दूतावास खोलेंगे।

एक अमेरिकी अधिकारी ने बताया, “हम इस बात की आधिकारिक घोषणा बुधवार को करेंगे कि अमेरिका और क्यूबा औपचारिक कूटनीति संबंध पुन:स्थापित करने के समझौते पर पहुंचे हैं और एक-दूसरे की राजधानियों में अपने दूतावास खोलेंगे।”

‘सीएनएन’ की रपट के अनुसार, व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने बताया कि हवाना में अमेरिकी दूतावास उसी इमारत में होगा, जहां इस समय ‘इंटरेस्ट्स सेक्शन’ का संचालन होता है।

यह वही भवन है, जहां 1950 में क्यूबा की क्रांति के बाद अमेरिका-क्यूबा कूटनीति संबंध विच्छेद से पहले अमेरिकी दूतावास हुआ करता था।

अधिकारी ने कहा, “राष्ट्रपति बराक ओबामा और विदेश मंत्री जॉन केरी इस बारे में बुधवार को सार्वजनिक रूप से बात कर सकते हैं।”

दोनों देशों में दूतावासों की पुनस्र्थापना राष्ट्रपति ओबामा की उस कूटनीतिक पहल का अंतिम कदम है, जिसकी शुरुआत उन्होंने दिसंबर में की थी और इसके बाद से क्यूबा के साथ नए अर्थिक करार किए गए थे और यात्राओं में छूट दी गई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493