दूसरे खिताब पर होगी अमनदीप की नजर

गुड़गांव, 15 मार्च (आईएएनएस)। सत्र का पहला खिताब हासिल करने के बाद अमनदीप ्रदाल की कोशिश बुधवार से शुरू हो रहे हीरो महिला पेशेवर गोल्फ टूर के सातवें चरण में दूसरा खिताब हासिल करने की होगी।

क्लासिक गोल्फ एंड कंट्री क्लब में शुरू हो रहे सात लाख रुपये की इनामी राशि वाले इस टूर्नामेंट में 21 पेशेवर गोल्फ खिलाड़ियों के साथ इकलौती एमैच्यौर गोल्फ खिलाड़ी तवलीन बत्रा भी हिस्सा लेंगी। टूर्नामेंट 16 मार्च से 18 मार्च तक खेला जाएगा।

अमनदीप इस समय छह चरण के बाद दो लाख 89 हजार की कमाई के साथ मेरिट में छठवें स्थान पर हैं। उन्हें इस चरण में नेहा त्रिपाठी, किरण माथारू और वाणी कपूर से कड़ी चुनौती मिलेगी।

नेहा 4,30,900 रुपये की कमाई के साथ पहले स्थान पर हैं। किरण 3,96,400 रुपये की कमाई के साथ दूसरे स्थान पर हैं। किरण को हालांकि इस सत्र में अभी खिताब जीतने का इंतजार है और उनकी नजर पहले खिताब पर होगी।

दो बार विजेता रह चुकी वाणी मेरिट लिस्ट में 3,34,200 रुपये की कमाई के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493