देशद्रोही का महिमामंडन देशद्रोह से कम नहीं : योगी आदित्यनाथ

रायपुर, 19 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी कोई विचारधारा नहीं है। उन्होंने नाम लिए बिना कहा कि देशद्रोहियों का महिमा मंडन करना भी देशद्रोह से कम नहीं है।

वीआईपी रोड स्थित श्रीराम मंदिर परिसर में गुरुवार रात आयोजित प्रेसवार्ता में आदित्यनाथ ने कहा कि देशद्रोहियों के महिमा मंडन में शामिल होना दुर्भाग्यपूर्ण है। कांग्रेस देश की स्वतंत्रता के आंदोलन में भाग लेने वाली पार्टी है।

भाजपा सांसद ने कहा, “उन्हें देश के लिए बलिदान होने वाले नेताओं की पाठशाला में जाना चाहिए। राहुल गांधी का जेएनयू में जाना पहली बार नहीं है। इससे पहले उन्होंने अमेरिकी राजदूत के सामने हिंदू संगठनों के बारे में बयान जारी किया था।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493