देश के कॉलेजों, विश्वविद्यालयों में 12 लाख शिक्षक कार्यरत

नई दिल्ली, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। केन्द्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा कि देश के 36 राज्यों तथा केन्द्र शासित प्रदेशों में 12,01,936 शिक्षक विभिन्न विश्वविद्यालयों तथा कॉलेजों में पढ़ा रहे हैं।

शिमला के सांसद वीरेन्द्र कश्यप के सवाल के जवाब में लोकसभा में सत्यपाल सिंह ने बताया कि अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वे रपट 2016-17 के अनुसार, सबसे कम 37 शिक्षक लक्षद्वीप तथा सर्वाधिक 1,33,358 शिक्षक उत्तर प्रदेश के विश्वविद्यालयों तथा कॉलेजों में पढ़ा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश में 8,565, जम्मू कश्मीर में 7,965, हरियाणा में 31,594, दिल्ली में 16,490, पंजाब में 41,801, उत्तराखंड में 13,355 तथा चंडीगढ़ में 3,037 शिक्षक विभिन्न विश्वविद्यालयों तथा कॉलेजों में पढ़ा रहे हैं।

डॉ. सत्यपाल ने बताया कि विश्वविद्यालयों तथा कॉलेजों में अनुसूचित जाति/जनजाति/पिछड़ा वर्ग के आरक्षण के लिए कोई नया फार्मूला लागू नहीं किया गया है तथा संविधान में विद्यमान आरक्षण प्रणाली को अक्षरश: लागू किया जा रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493