संसद सत्र के नाकाम रहने के पीछे भाजपा जिम्मेदार : जाखड़

नई दिल्ली/चंडीगढ़, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। संसद के बाहर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) द्वारा आयोजित धरने को हास्याप्रद करार देते हुए पंजाब कांग्रेस के प्रधान और गुरदासपुर से सांसद सुनील जाखड़ ने शुक्रवार को कहा कि भाजपा के पास विरोधी पक्ष की चुनौती का सामना करने के लिए साहस नहीं है और सीधे तौर पर संसद सत्र के नाकाम रहने के लिए भाजपा जिम्मेदार है।

सत्ता पक्ष की तरफ से धरना देने को बेतुकी कदम बताते हुए जाखड़ ने कहा कि राजग को अब यह साफ हो गया है कि उनके शासन का अंत शुरू हो चुका है और गठजोड़ की सहयोगी पार्टियों ने 2019 में होने वाले चुनाव के नतीजों का अंदाजा लगाते हुए अभी से ही विरोधी पक्ष की भूमिका के लिए अभ्यास आरंभ कर दिया है।

पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली राजग सरकार के पास किसानों की बदहाली, नीरव मोदी घोटाला, राफेल सौदा, दलितों पर अत्याचार जैसे मुद्दों और इसके कार्यकाल की अन्य नाकामियों के लिए कोई जवाब नहीं है।

जाखड़ ने कहा कि संसद को बेहतर ढंग से चलाने की पूरी जिम्मेदारी सरकार की होती है। उन्होंने कहा कि राजग की हिस्सेदार पार्टियां बहस से भागना चाहती थीं, इसलिए उनके पोल खुलने के कारण होने वाली शर्मिदगी से डरते हुए संसद में गड़बड़ी वाला महौल बनाया गया।

जाखड़ ने कहा कि पंजाब ने किसानों का दो लाख रुपये का कर्ज माफ करते हुए एक ऐसी मिसाल कायम की है, जो कोई अन्य सूबा नहीं कर सका।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493