्रेउप्र : बहू ने ससुर को रस्सियों से बांधा! (फोटो सहित)

पोस्ट में लिखा गया है कि एक बहू बुजुर्ग को प्रताड़ित कर रही है। पड़ताल में वायरल तस्वीर सच निकली है, लेकिन बहू की प्रताड़ना की बाद गलत साबित हुई है। वह बुजुर्ग विक्षिप्त है जिससे आजिज आकर बहू ने बांध रखा था। पोस्ट को पुलिस अधीक्षक भदोही सचिंद्र पटेल को भी टैग किया गया है।

जिले की औराई पुलिस के अनुसार, यह मामला उगापुर से सटे दुनियापुर गांव का है। साजिश के तहत एक पड़ोसी महिला ने इस तस्वीर को वायरल किया है। पुलिस स्टेशन इंचार्ज सुनील दत्त दूबे ने दावा किया है कि सोशल मीडिया में तस्वीर वायरल होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच जांच की है।

दुनियापुर निवासी मगन तिवारी (80) की मानसिक हालत काफी दिनों से खराब है। घर में तिवारी की बहू नीतू अपने बच्चों के साथ रहती है। परिवार के बाकी लोग और बेटे बाहर रहते हैं। ससुर की विक्षिप्तता और तोड़फोड़ से बहू नीतू ऊब चुकी है।

पुलिस के अनुसार, नीतू ने दावा किया है कि ससुर की हरकतों से आजिज आकर उसने उसे रस्सियों से बांध रखा था। वायरल तस्वीर में लाठी भी दिख रही है, लेकिन बहू ने मारने की बात से इनकार किया है। पुलिस का दावा है कि यह तस्वीर पड़ोस की एक महिला ने वायरल किया है, जिसकी आपस में रंजिश है।

पुलिस का यह भी कहना है कि पड़ोसियों की नजर बुजुर्ग की जमीन पर है। वह बुजुर्ग की बिगड़ी मानसिक हालत का फायदा उठा, उससे कागज पर अंगूठा लगवा उसकी जमीन हड़पना चाहते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493