देश के 147 और गांवों को मिली विद्युत सुविधा

नई दिल्ली, 13 जून (आईएएनएस)। दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत 12 जून को समाप्त हुए सप्ताह में 11 राज्यों के कुल 147 गांवों में बिजली की सुविधा पहुंचाई गई।

ऊर्जा मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, “जिन गांवों में बिजली पहुंचाई गई, उनमें असम के 76, झारखंड के 28, बिहार के 10, मेघालय के छह, उत्तर प्रदेश का एक, छत्तीसगढ़ के तीन, अरुणाचल प्रदेश के चार, ओडिशा के छह, मध्यप्रदेश के नौ तथा मणिपुर व राजस्थान के एक-एक गांव शामिल हैं।”

बयान के मुताबिक, आज की तारीख तक कुल 8,242 गांवों तक बिजली पहुंचाई जा चुकी है।

सरकार ने एक मई, 2018 तक बाकी 10,357 गांवों तक बिजली पहुंचाने का फैसला किया है।

बयान के मुताबिक, “बाकी बचे 10,210 गांवों में से 6,557 को ग्रिड से, 2,850 गांवों को गैर ग्रिड तथा 344 गांवों को राज्य सरकार द्वारा बिजली की सुविधा दी जाएगी। वहीं 459 गांवों में कोई नहीं रहता।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493