दो जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त कोच

इन अतिरिक्त कोचों के सिस्टम पर आते ही गाड़ी के प्रस्थान समय से काफी पहले ही प्रतीक्षा सूची कम हो जाएगी। साथ ही रिजर्वेशन कन्फर्म हो जाएगा। इस व्यवस्था से यात्रियों को सहूलियत के साथ दलालों पर भी अंकुश लगेगा।

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी संजय यादव के मुताबिक, ट्रेन नबंर 12581 मंडुवाडीह-नई दिल्ली एक्सप्रेस में मंडुवाडीह से 7 नवंबर को शयनयान श्रेणी का एक कोच लगया जाएगा।

इसी तरह ट्रेन नबंर 12582 नई दिल्ली-मंडुवाडीह एक्सप्रेस में नई दिल्ली से 8 नवंबर को शयनयान श्रेणी का एक कोच, ट्रेन नंबर 15004 गोरखपुर-कानपुर अनवरगंज चौरी-चौरा एक्सप्रेस में गोरखपुर से 7 नवंबर को शयनयान श्रेणी का एक कोच। इसके साथ ही ट्रेन नंबर 15003 कानपुर अनवरगंज-गोरखपुर चौरी-चौरा एक्सप्रेस में कानपुर अनवरगंज से 8 नवंबर को शयनयान श्रेणी का एक कोच लगाया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493