धनबाद में 7 लाख रुपये सहित एटीएम मशीन चुराई

रांची, 25 अगस्त (आईएएनएस)। झारखंड के धनबाद जिले में गुरुवार को चोर एक एटीएम मशीन ले उड़े। मशीन में 7 लाख रुपये थे।

पुलिस ने कहा कि धनबाद में सिजुवा नया मोड़ इलाके में प्राइवेट एटीएम सेवा प्रदाता टाटा इंडीकेश की मशीन चोरी कर ली गई।

पुलिस ने बताया कि एटीएम मशीन की सुरक्षा के लिए पर्याप्त उपाय नहीं थे।

आरोपियों को पकड़ने के लिए अभियान शुरू कर दिया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493