नई दिल्ली में खुलेगा मैडम तुषाद संग्रहालय

नई दिल्ली, 23 नवंबर (आईएएनएस)। दुनिया का सबसे अनूठा मैडम तुषाद संग्रहालय राष्ट्रीय राजधानी में रिगल सिनेमा की इमारत में अपना एक संग्रहालय स्थापित करेगा। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

तुषाद संग्रहालय की भारत में पहली और दुनिया में 22वीं शाखा होगी। इसमें उन बॉलीवुड, खेल, संगीत, ऐतिहासिक शख्सियतों व अन्य सेलेब्रिटियों की मोम की प्रतिमाएं लगाई जाएंगी, जो न सिर्फ देश में बल्कि पूरी दुनिया में मशहूर हैं।

कंपनी के न्यू ओपनिंग्स ऑफिसर के प्रमुख जॉन जैकबसन ने कहा, “भारतीय बाजार में मर्लिन एंटरटेनमेंट्स का यह पहला उपक्रम है और राजधानी के दिल में बसे कनॉट प्लेस में स्थित रिगल सिनेमा की इमारत में स्थापित होगा।”

मैडम तुषाद संग्रहालय मोम की प्रतिमा की अपनी उत्कृष्ट कृति के लिए दुनिया भर में 250 वर्षो से लोकप्रिय है।

जैकबसन ने कहा, “साल 2000 में जब से हमने अमिताभ बच्चन की प्रतिमा को लंदन स्थित मैडम तुषाद संग्रहालय में जगह दी है, हमने देखा है कि किस तरह संग्रहालय में आने वाले भारतीय लोगों की संख्या में इजाफा हुआ है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493