नक्सलियों ने ओडिशा में 7 आदिवासियों का अपहरण किया

भुवनेश्वर, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। ओडिशा के मलकानगिरी जिले में नक्सलियों ने एक ग्रामीण और एक पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सहित सात आदिवासियों का अपहरण कर लिया। यह जानकारी मंगलवार को पुलिस ने दी।

सोमवार की रात सभी का कार्तान पल्ली गांव से अपहरण कर लिया गया।

पुलिस महानिदेशक संजीव मारिक ने कहा कि पुलिस ने अपहरण के बारे में सूचना हासिल की है और उन्हें बचाने का प्रयास कर रही है।

सूत्रों ने कहा कि 15 से 20 नक्सलियों ने लोगों का अपहरण किया।

पुलिस ने आदिवासियों का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान छेड़ दिया है। पुलिस ने छत्तीसगढ़ के सुकमा इलाके में छपामारी अभियान को देखते हुए नक्सल प्रभावित छह जिलों में उच्च सतर्कता जारी कर दिया है।

मारिक ने कहा, “हम नक्सलियों की गतिविधि पर पैनी निगाह रख रहे हैं। हमने सीमावर्ती जिलों में उच्च सतर्कता जारी की है।” उन्होंने कहा कि खुफिया सूचना एकत्र करने के काम भी किया जा रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493