नई दिल्ली, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा राज्यमंत्री आर.के. सिंह ने मणिपुर और मिजोरम के लिए संयुक्त विद्युत नियामक आयोग (जेईआरसी) के सदस्य के रूप में नगंगम सरत सिंह को सोमवार को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विद्युत मंत्रालय से जारी बयान में कहा गया कि नगंगम सरत सिंह को मणिपुर और मिजोरम के लिए संयुक्त विद्युत नियामक आयोग (जेईआरसी) के सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है। वह पांच वर्ष की अवधि के लिए नियुक्त किए गए हैं। उनकी नियुक्ति पदभार ग्रहण की तिथि अथवा 65 वर्ष की आयु जो भी पहले हो, तक प्रभावी होगी।
नगंगम सरत सिंह ने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीएससी डिग्री हासिल की है। वे मणिपुर सरकार के विद्युत विभाग में अधीक्षक अभियंता (विद्युत) के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं।
जेईआरसी दो सदस्यीय आयोग है, प्रत्येक सदस्य भाग लेने वाले राज्य का प्रतिनिधित्व करता है।
dharmpath.com dharmpath