नगा संधि देश की संप्रभुता से समझौता : कांग्रेस

नई दिल्ली, 9 जुलाई (आईएएनएस)। कांग्रेस ने पिछले साल हुए नगा समझौते को लेकर शनिवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला करते हुए सवालिया लहजे में कहा कि अगर केंद्र ने एनएससीएन (आईएम) के साथ समझौता किया है, तो यह भारत की संप्रभुता के साथ समझौता है।

कांग्रेस ने यह भी बताने की मांग की है कि क्या मोदी सरकार ने नगाओं को एक अलग झंडा तथा भारतीय पासपोर्ट से एक अलग पासपोर्ट देने का वादा किया है?

समाचार पत्र ‘द हिंदू’ में नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नागालिम (इसाक-मुइवा) के महासचिव टी.मुइवा (82) के एक साक्षात्कार के सामने आने के बाद कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है। मुइवा ने साक्षात्कार में कहा है कि नगाओं ने अपनी संप्रभुता की मांग से किनारा नहीं किया।

बीते साल केंद्र सरकार के साथ समझौते की रूपरेखा पर हस्ताक्षर करने वाले मुइवा ने कहा कि नागाओं के लिए अलग से एक पासपोर्ट और झंडा केवल मांग नहीं है, बल्कि यह अधिकार है, क्योंकि नगा कभी भारतीय शासन के अधीन नहीं रहे हैं।

कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा, “मोदी सरकार ने अगर एनएससीएन (आईएम) के साथ समझौता किया है, तो क्या यह भारत की संप्रभुता से समझौता नहीं है? क्या सरकार ने नगाओं के लिए साझा संप्रभुता पर सहमति जता दी है?”

सुरजेवाला ने कहा, “एनएससीएन (आईएम) ने कहा है कि एक अलग झंडा व पासपोर्ट केवल मांग नहीं, बल्कि उनका अधिकार है, क्योंकि नगा कभी भारत के शासन के अधीन नहीं रहे। उन्होंने यह भी कहा है कि समझौते की रूपरेखा को गुप्त रखा गया है, क्योंकि जबतक संपूर्ण समझौता नहीं हो जाता, कुछ बातों को गुप्त रखा जाएगा।”

प्रवक्ता ने कहा कि मोदी सरकार को नगाओं के साथ हुए समझौते का विस्तृत विवरण देना चाहिए।

उन्होंने कहा, “क्या मोदी सरकार ने नगाओं को तिरंगे से अलग झंडा देने का वाद किया है? क्या मोदी सरकार उन्हें अलग पासपोर्ट देने के लिए राजी है? मोदी सरकार द्वारा किए गए समझौते की रूपरेखा का विवरण आखिर है क्या?”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493