मुंबई, 14 मार्च (आईएएनएस)। मुक्केबाजी में पांच बार विश्व विजेता का खिताब जीतने वाली एम.सी. मेरी कोम और उनके पति ओंलर नृत्य आधारित रियलिटी शो ‘नच बलिए 7’ में शिरकत कर सकते हैं।
चैनल के एक सूत्र ने बताया, “रियलिटी शो ‘नच बलिए’ के लिए मेरी कोम से संपर्क किया गया है। उनसे बात चल रही है। हम मेरी कोम के लौटने का इंतजार कर रहे हैं।”
‘नच बलिए’ पहले कलाकारों और संगीतकारों से ही जुड़ा था, लेकिन सातवें सत्र से इसमें अन्य क्षेत्रों के लोगों को भी लिया जा रहा है।
जब आईएएनएस ने मेरी कॉम से एसएमएस के जरिए इस प्रस्ताव के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा, “अभी तक इसकी सूचना नहीं है।”
बहरहाल, मुक्के बाजी का जादू दिखा चुकीं मेरी कोम को उनके पति के साथ डांस फ्लोर पर देखना दिलचस्प होगा।
‘नच बलिए 7’ स्टार प्लस पर प्रसारित होगा।
dharmpath.com dharmpath