नई दिल्ली, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग ने राष्ट्रीय राजधानी के लोगों को दिवाली की शुभकामनाएं दी है।
जंग ने एक संदेश में कहा, “कामना करता हूं कि इस साल की दिवाली लोगों के जीवन में खुशियां लाए और दीपों का यह त्योहार हर परिवार का जीवन जगमग करे।”
जंग ने कहा कि दिवाली बुराई पर अच्छाई तथा अज्ञानता पर ज्ञान की विजय का प्रतीक है।
प्रदूषण मुक्त दिवाली का आह्वान करते हुए जंग ने दिल्ली वासियों से, खासकर बच्चों के प्रति आवश्यक एहतियात बरतने की अपील की।
उन्होंने लोगों से पूरे उत्साह से दीपों का त्योहार दिवाली मनाने की अपील की।
dharmpath.com dharmpath