नई दिल्ली, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शनिवार को आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी उम्मीदवारों की जांच हेतु अशोक गहलोत की अध्यक्षता में एक स्क्रीनिंग कमेटी (अनुवीक्षण समिति) गठित की।
कांग्रेस महासचिव जनार्दन द्विवेदी की ओर से जारी बयान में कहा गया, “कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए स्क्रीनिंग कमेटी का गठन किया है।”
समिति के सदस्यों में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की पंजाब प्रभारी आशा कुमारी, पंजाब के प्रभारी सचिव हरीश चौधरी, पंजाब प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह, कांग्रेस विधायक दल के नेता चरणजीत सिंह चन्नी, राजीव सातव और मीनाक्षी नटराजन शामिल हैं।
dharmpath.com dharmpath