नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी में बीएसएफ जवान शहीद, 3 नागरिक घायल

श्रीनगर, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में शनिवार को नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सेना द्वारा संघर्ष विराम के उल्लंघन के परिणाम स्वरूप सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का एक जवान शहीद हो गया, जबकि तीन नागरिक घायल हो गए।

पुलिस ने कहा कि पाकिस्तानी सेना ने कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर भारतीय चौकियों पर बिना कारण गोलीबारी की।

पुलिस ने कहा, “पाकिस्तानी सेना द्वारा केरन सेक्टर में आज (शनिवार) बिना कारण द्विपक्षीय संघर्ष विराम का उल्लंघन करने के कारण बीएसएफ का एक जवान शहीद हो गया और तीन नागरिक घायल हो गए।”

पुलिस ने यहां कहा, “सेना ने प्रभावी ढंग से मुंहतोड़ जवाब दिया और अंतिम रपट आने तक दोनों तरफ से रुक-रुक कर गोलीबारी जारी थी।”

घायल नागरिकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, शहीद जवान महाराष्ट्र का नितिन सुभाष है, जो सिपाही के पद पर तैनात थे।

जम्मू एवं कश्मीर में भारत व पाकिस्तान को विभाजित करने वाली नियंत्रण रेखा पर सेना तैनात है, हालांकि सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की भी कुछ चौकियां हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493