नडाल ने एगोन चैम्पियनशिप से लिया नाम वापस

लंदन, 1 जून (आईएएनएस)। विश्व के नंबर पांच पुरुष टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने बुधवार को एगोन चैम्पियनशिप टेनिस टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया है।

लंदन, 1 जून (आईएएनएस)। विश्व के नंबर पांच पुरुष टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने बुधवार को एगोन चैम्पियनशिप टेनिस टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया है।

उन्होंने कलाई में चोट के कारण यह कदम उठाया है। इसी चोट के कारण उन्होंने साल के दूसरे ग्रैंड स्लैम फ्रेंच ओपन से भी अपना नाम वापस ले लिया था।

नडाल ने बताया कि मेड्रिड ओपन के दौरान उन्हें चोट लगी थी और अगर वह खेलना जारी रखते हैं तो यह चोट और गहरी होती जाएगी।

उन्हें अपनी कलाई को आराम देने की सलाह दी गई है, जिसके कारण उन्होंने अपना नाम वापस लिया है।

नडाल ने एक बयान में कहा, “मैं इस बात से काफी दुखी हूं कि मैं कलाई में चोट के कारण क्वींस क्लब में नहीं खेल पाऊंगा।”

उन्होंने कहा, “यह वह टूर्नामेंट और क्लब है जिससे मैं बेहद प्यार करता हूं। मैं ब्रिटेन के लोगों के सामने खेलना पसंद करता हूं। मैं यहां दूसरी बार खिताब जीतने के बारे में सोच रहा था। मैं टूर्नामेंट में सभी को शुभकामनाएं देता हूं। भविष्य में यहां लौटने की मेरी कोशिश होगी।”

नडाल ने साल 2008 में पहली बार यह खिताब अपने नाम किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493