मानसून थोड़े विलंब से 6 जून तक पहुंचेगा : डब्ल्यूआरएमएस

कोलकाता, 1 जून (आईएएनएस)। मानसून आने में थोड़ी देर है और उम्मीद है कि छह जून तक पहुंचेगा। इस साल जुलाई से सितंबर तक देश के अधिकांश भागों में सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना है।

यह जानकारी मौसम की भविष्यवाणी करने वाली एक निजी संस्था मौसम जोखिम प्रबंधन सेवाएं(डब्ल्यूआरएमएस) ने दी है।

डब्ल्यूआरएमएस के मौसम विज्ञान के एक वरिष्ठ सलाहकार कांति प्रसाद ने कहा, “केरल में मानसून पहुंचने में थोड़ी देर हो सकती है। यह छह-सात जून तक पहुंचेगा।”

प्रसाद ने कहा, “हालांकि देर से आने पर इसके आगे बढ़ने की प्रक्रिया अच्छी होगी।”

विश्लेषण के अनुसार, जून महीने में पूर्वोत्तर को छोड़ कर देश भर में मानसून कमजोर रहेगा।

प्रसाद ने कहा कि पूर्वात्तर राज्यों में वर्षा 10 जून के आसपास शुरू होगी और पश्चिम की ओर पश्चिम बंगाल, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश और हिमालय के इलाकों में 16 से 20 जून के बीच मानसून पहुंचेगा।

उन्होंने कहा कि उनके विश्लेषण के अनुसार, इस साल देश भर में सकारात्मक रूप से सामान्य वर्षा के साथ मानसून का समापन होगा।

लेकिन दक्षिणी प्रायद्वीप के कुछ भागों जैसे तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक में जुलाई और सितम्बर महीने के दौरान कम वर्ष होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493