नदी जोड़ को प्राथमिकता दी जाएगी : नायडू

नई दिल्ली, 13 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय शहरी विकास मंत्री एम.वेंकैया नायडू ने मंगलवार को कहा कि नदियों को आपस में जोड़ने की परियोजना पर सरकार प्राथमिकता के आधार पर विचार करेगी।

राष्ट्रीय राजधानी में ‘भारत जल सप्ताह’ मनाने के लिए आयोजित एक समारोह के दौरान नायडू ने कहा, “चाहे जो भी बाधाएं आएंगी, उन्हें दूर किया जाएगा।”

उन्होंने कहा, “पर्यावरण के लिए काम करने वाले हमारे कुछ मित्र आवाज उठा रहे हैं। लोकतंत्र में आवाज उठाना उनका अधिकार है। नदियों को आपस में जोड़ने की परियोजना पर हम प्राथमिकता के आधार पर विचार करेंगे।”

मंत्री ने कहा कि देश में एक माहौल बनाए जाने की जरूरत है, जिससे नदियों को आपस में जोड़ने की परियोजना को जनांदोलन बनाया जा सके।

उन्होंने कहा कि उनका मंत्रालय सभी स्थानीय निकायों के लिए जल संचयन को अनिवार्य बनाने पर विचार कर रहा है।

नायडू ने कहा, “आने वाले दिनों में मैं यह प्रस्तावित करने वाला हूं कि सभी शहरी निकाय घरों तथा खेतों में जल संचयन अनिवार्य करेंगे। यह प्राथमिकता भी होने जा रही है।”

केंद्रीय पर्यावरण राज्य मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने इस मौके पर कहा कि सतत विकास के लिए जल प्रबंधन पर भी विचार करना चाहिए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493