नरेन की संदिग्ध गेंदबाजी ऐक्शन के लिए शिकायत

पाल्लेकेले (श्रीलंका), 9 नवंबर (आईएएनएस)। वेस्टइंडीज के स्टार स्पिन गेंदबाज सुनील नरेन की श्रीलंका के खिलाफ शनिवार को हुए तीसरे एकदिवसीय मैच के दौरान संदिग्ध ऐक्शन से गेंदबाजी करने की शिकायत हुई है।

श्रीलंका यह मैच 19 रनों से जीतने में सफल रहा था।

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की वेबसाइट पर सोमवार जारी रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार के मैच में अंपायरिंग करने वाले अधिकारियों ने नरेन के खिलाफ अपनी रिपोर्ट वेस्टइंडीज टीम प्रबंधन को सौंप दिया है, जिसमें नरेन की गेंदबाजी ऐक्शन की वैधता को लेकर चिंता व्यक्त की गई है।

शिकायत किए जाने के कारण अब नरेन की गेंदबाजी ऐक्शन की जांच आईसीसी की प्रक्रिया के तहत की जाएगी।

नरेन को 14 दिनों के भीतर अपनी गेंदबाजी ऐक्शन की जांच करवानी होगी, हालांकि इस दौरान नरेन अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में गेंदबाजी करना जारी रख सकते हैं।

गौरतलब है कि सोमवार को ही जारी आईसीसी की एकदिवसीय गेंदबाजों की रैंकिंग में नरेन शीर्ष पर हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493